Tuesday, March 31, 2026

शहर में जाम लगे तो इस नंबर 9760160112 पर कॉल करें

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 10, 2026

शहर में जाम लगे तो इस नंबर 9760160112 पर कॉल करें

जागरण टुडे, बरेली

उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन ने ट्रैफिक और परिवहन विभाग के सहयोग से सोमवार को सैटेलाइट चौराहे पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 0581 2565758 और 9760160112 जारी किया गया। हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार के लिए शहर में चलने वाले टेंपो, कार आदि विभिन्न वाहनों पर स्टीकर लगाए गए। 


कार्यक्रम में एआरटीओ वैभव सोती एवं ट्रैफिक सीओ हर्ष मोदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि बरेली जिले में ट्रैफिक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

ट्रांसपोर्ट यूनियन संरक्षक विशाल मेहरोत्रा एवं महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे पहले बरेली में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब शहर में कहीं भी जाम की स्थिति बनने पर आम नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं, जिस पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में सहायता करेगी। 

इसके लिए ट्रांसपोर्टर यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक विशाल मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, प्रभजीत सिंह, विष्णु शुक्ला, डॉ. प्रदीप सक्सेना, हेमंत, मनोज गुप्ता, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, कपिल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.