Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:सेवानिवृत्त फौजी रामचरण कश्यप का तिरंगा यात्रा निकाल भव्य स्वागत, हजारों लोगों ने किया सम्मान

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 11, 2026

KASGANJ NEWS:सेवानिवृत्त फौजी रामचरण कश्यप का तिरंगा यात्रा निकाल भव्य स्वागत, हजारों लोगों ने किया सम्मान

जागरण टुडे,कासगंज। इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए सिढपुरा के गांव सुनहरा निवासी कैप्टन रामचरण सिंह कश्यप का बुधवार को गृह जनपद आगमन पर क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। 5 सितंबर 1995 को भारतीय सेना में भर्ती हुए रामचरण कश्यप 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं। सेना से सेवा निवृत्ति के बाद जब वे अपने पैतृक गांव सुनहरा पहुंचे तो इलाकाई लोगों, परिजनों व रिश्तेदारों ने तिरंगा यात्रा निकालकर उन्हें सम्मान सहित घर तक पहुंचाया।


तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं व बच्चे शामिल रहे। लोगों ने फूल-मालाएं व बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


इसके बाद उनके निज निवास पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकी देशसेवा की सराहना की। इस अवसर पर कैप्टन रामचरण कश्यप ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के समापन पर विशाल भोज का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान उनके भतीजे प्रदीप कश्यप, रतन प्रकाश, जुगल किशोर, राजू पाल, रामवीर सिंह सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.