Tuesday, March 31, 2026

आज से 23 तक मथुरा में रहेंगी सांसद हेमा मालिनी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 17, 2026

आज से 23 तक मथुरा में रहेंगी सांसद हेमा मालिनी

जागरण टुडे, मथुरा

सांसद हेमा मालिनी बुधवार से 23 फरवरी तक मथुरा में रहेंगी। वह 18 फरवरी की रात ओमेक्स सिटी, वृंदावन स्थित अपने आवास पहुंचेंगी। प्रवास के दौरान वह विभिन्न राजनीतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

21 फरवरी को सांसद हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगी। इसमें परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, आगरा मंडल के आयुक्त नागेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सहित विद्युत, सिंचाई, नगर निगम मथुरा-वृंदावन, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, आवास विकास एवं नमामि गंगे के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में क्षेत्र में संचालित एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.