वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कमर कस ली है। इसी संदर्भ में बुधवार को पार्टी के तुलसीनगर स्थित कार्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक बुलायी गयी। बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशों पर बूथ और सेक्टर पर भाईचारा कायम रखते हुए 2027 में सरकार बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बताया। कहा कि संगठन को तैयार कर बूथ और सेक्टर पर जाकर मजबूती से काम करना है। इसका रोजाना ब्यौरा रजिस्टर पर दर्ज करना है। कहा कि सभी अपने पदाधिकारियों को 50 रुपये की रसीद काटकर सदस्य बनाएं। जिससे 2027 में सरकार बनायी जा सके। सभी को गांव-गांव कैडर के माध्यम से बसपा सरकार में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों को जागरूक कर पार्टी का जनाधार बढ़ाना है।
मीटिंग में जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह के साथ जिला महासचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला सचिव वेद प्रकाश मिंटू, जिला कोषाध्यक्ष शरीफ अल्वी, कोषाध्यक्ष डाॅ. अरविंद पाठक उपस्थित रहे।