Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : सनातनी आस्था का केंद्र बना फूटेश्वर महादेव मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 19, 2026

Bareilly News : सनातनी आस्था का केंद्र बना फूटेश्वर महादेव मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज क़स्बा  के मोहल्ला शिवपुरी स्थित प्राचीन फूटेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद गुरुवार को सनातन धर्म की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में विधि-विधान से राधा-कृष्ण, शिव परिवार, राम दरबार, मां दुर्गा तथा पवनपुत्र हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे वातावरण में भक्ति का रंग छा गया।


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पूजन और हवन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्तजन जयकारों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

शोभायात्रा में मंदिर से जुड़े श्रद्धालु और स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। प्रमुख रूप से राजवीर पुरी, राजीव गिरि, ओमेंद्र पुरी गोस्वामी, राजेश गिरि, हर्ष पुरी गोस्वामी, हिमांशु पुरी, दीपू गिरि, हरिओम गुप्ता, लटूरी शर्मा, दिनेश पुरी, मुनीश पाराशरी, रोहित गिरि, विनोद रोहिला, अशोक गिरी, मोती राम, प्रियांशु पुरी, उर्मिला गोस्वामी, पूनम शर्मा, सरला शर्मा, रीतू गोस्वामी, मुन्नी देवी, धर्मेन्द्र गिरि, मिथुन गिरि, प्रभू गिरि, दिव्यांशु पुरी उर्फ लल्ला और रामवीर पुरी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


मंदिर के जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम ने पूरे इलाके में धार्मिक उल्लास का माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि फूटेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके पुनर्निर्माण से लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.