श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीआरएम) नैनीताल रोड ब्रांच के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष 18 छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
JEE Main में शानदार सफलता हासिल करने वाले छात्रों में आदित्य मित्तल ने 99.14 परसेंटाइल प्राप्त कर न केवल विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, बल्कि JEE Advanced के लिए अपनी मजबूत दावेदारी भी सुनिश्चित कर ली। प्रथम गुप्ता (98), भविष्य रुहेला (97.14), अनुष्का सक्सेना (95.68), वैभवी वर्मा (95.34), मोहम्मद असीम (95.25) और माधव पठारिया (94.33) सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की नई इबारत लिखी।
विद्यालय परिसर में गुरुवार को उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने आदित्य मित्तल को माला पहनाकर सम्मानित किया और सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। शिक्षक और अभिभावकों भी बेहद खुश नजर आए।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का प्रमाण है। जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और सही दिशा मिले तो सफलता निश्चित है।