Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: जिला उद्योग केंद्र में ऋण वितरण शिविर आज, युवा बनेंगे उद्यमी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 19, 2026

Bareilly News: जिला उद्योग केंद्र में ऋण वितरण शिविर आज, युवा बनेंगे उद्यमी

जागरण टुडे, बरेली

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र परिसर में शुक्रवार को ऋण वितरण शिविर का आयोजन करते हुए स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें बैंकों से ऋण प्राप्त कर युवा और व्यापारी अपना व्यवसाय स्थापित करेंगे।

दरअसल, शिविर में कृषि एवं एमएसएमई से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में विशेष कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत ऋण वितरित किया जाएगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपायुक्त उद्योग विकास यादव, एलडीएम व बैंकर्स के साथ बैठक हुई। जिसमें सभी के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्रों को ऋण वितरण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला उद्योग केंद्र परिसर में बैंकों से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित करने वाले पांच लोगों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। जिसको गंभीरता से लेते हुए लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने समस्त बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि शुक्रवार को आयोजित होने वाले वृहद ऋण वितरण शिविर में सीएम युवा योजना के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों (सूची संलग्न) के अनुसार लाभार्थियों को ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.