Tuesday, March 31, 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 20, 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा

जागरण टुडे, बरेली

जनपद बरेली के बहेड़ी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में झोलाछाप की लापरवाही का मामला सामने आया है। बच्चेदानी में गांठ की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 33 वर्षीय महिला गीता की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के वक्त उसकी हालत बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टर ने समय रहते उचित उपचार नहीं किया।

परिवार वालों का कहना है कि जैसे ही गीता की हालत बिगड़ी, संबंधित डॉक्टर अस्पताल छोड़कर गायब हो गया। गीता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। लोगों का आरोप है कि अस्पताल में बिना पर्याप्त संसाधनों और विशेषज्ञता के ऑपरेशन किए जा रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से औपचारिक तहरीर का इंतजार है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.