Tuesday, March 31, 2026

Bareilly news : कचहरी के पास महिला ने टैम्पो चालक पर लगाया जेवर और नगदी चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 20, 2026

Bareilly news : कचहरी के पास महिला ने टैम्पो चालक पर लगाया जेवर और नगदी चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जागरण टुडे,बरेली

बरेली कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के पास शुक्रवार को एक महिला ने टैम्पो चालक पर जेवर और नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार ग्राम डूबरा नवीनगर, थाना कैंट (बरेली) निवासी महिला नीरज पत्नी गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार करीब 12 बजे वह खरसेनी कन्नौजिया इंटर कॉलेज से टेम्पो नंबर यूपी-जीटी-4337 से अपने गांव नवीनगर जाने के लिए बैठी थी। महिला का कहना है कि उसके पर्स में आधा तोला की नथनी, सोने की बेसर, करीब 250 रुपये का चांदी का गुच्छा और 500 रुपये नकद रखे थे।


महिला के मुताबिक रास्ते में फतेहगंज के पास कुछ अन्य सवारियां भी टेम्पो में बैठीं और कचहरी बरेली पर उतर गईं। जब वह कचहरी के पास उतरी और किराया देने के लिए पर्स खोला, तो उसमें रखे जेवर और 500 रुपये गायब थे। इस पर महिला ने टैम्पो चालक पर चोरी का आरोप लगा दिया।

आरोप को लेकर महिला और चालक के बीच कहासुनी होने लगी। हंगामा बढ़ता देख टैम्पो चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने चालक को बुलाकर पूछताछ की, जिसमें उसने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसने कोई जेवर या नगदी नहीं चोरी की और उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.