Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : पड़ोसी ने चकमार्ग काटकर बंद किया खेत का रास्ता, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 22, 2026

Bareilly News : पड़ोसी ने चकमार्ग काटकर बंद किया खेत का रास्ता, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र के ग्राम बहरोली में एक किसान ने पड़ोसी पर चकमार्ग काटकर उसके खेत का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान वीर बहादुर सिंह पुत्र रामदयाल, निवासी ग्राम बहरोली, तहसील मीरगंज, जिला बरेली ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।

किसान के अनुसार उसके खेत की गाटा संख्या 857 और 858 तक जाने वाला चकमार्ग पड़ोसी पुष्पेंद्र पुत्र हेतराम, निवासी बहरोली द्वारा कथित रूप से काटकर बंद कर दिया गया है। इससे उसे अपने खेत तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि जब वह रास्ता खुलवाने की बात करता है तो विपक्षी गाली-गलौज करते हुए रास्ता देने से साफ इनकार कर देता है। किसान का कहना है कि उसने इस संबंध में कई बार तहसील और ग्राम पंचायत में शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

किसान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर उसके खेत तक जाने वाले चकमार्ग को जल्द से जल्द खुलवाया जाए, ताकि उसे खेती करने में कोई दिक्कत न हो।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.