Saturday, April 4, 2026

Bareilly News : धनेटा रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर युवती की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 22, 2026

Bareilly News : धनेटा रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर युवती की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात धनेटा रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा धनेटा रेलवे हाल्ट के पास खंभा संख्या 1332/8 और 1332/10 के बीच रामपुर–बरेली रेलखंड पर हुआ। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक से क्षत-विक्षत शव को हटवाकर रेल यातायात सुचारू कराया। कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।


थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह के अनुसार मृतका धनेटा स्थित गोविंदपुरा बल्लिया गांव की निवासी थी और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी और छोटी बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.