नरसिंह मंदिर पर पूजन के बाद आरंभी हुई पताखा यात्रा
शहर शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी में फाल्गुन माह में आयोजित होने वाली श्रीराम लीला बुधवार को पताका यात्रा के साथ आरंभ हो गया। ब्रह्मपुरी में होने वाली 166वीं फाल्गुनी रामलीला में पताका यात्रा नरसिंह मंदिर से निकली। इससे पहले मंदिर में गणेश और हनुमान का पूजन किया गया। गुरुवार से रामलीला का मंचन किया जाएगा।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू मिश्रा और मुख्य अतिथि उद्यमी अभिनव कटरू, डॉ. विनोद पागरानी ने पूजन किया। पंडित केशरी नंदन कौशिक ने पूजन संपन्न कराया। पताका यात्रा में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। यात्रा नरसिंह मंदिर से ब्रह्मपुरी, मलूकपुर चौराहा, मोहल्ला सौदागरान, सीता राम कूंचा, बड़े बाजार, गढ़ईया, छोटी ब्रह्मपुरी से होते हुए वापस मूंछों वाले हनुमानजी मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि पताका को मंदिर के प्रांगण में लगे पीपल के वृक्ष पर बांधकर विधिवत रामलीला की शुरुआत करने की अनुमति भगवान से ली जाती है। गुरुवार शाम से रामलीला के पहले दिन से लीला का मंचन होगा।
संरक्षक अनुपम कपूर, युवा अध्यक्ष गौरव सक्सेना, नवीन शर्मा, देश दीपक शर्मा, राजीव खुराना, पंकज मिश्रा, अंशु सक्सेना, विवेक शर्मा, उमेश रस्तोगी, पंडित सुरेश कटिहा, पंडित विनोद शर्मा, रोहित अग्रवाल, दिनेश गौड़, अभिनय रस्तोगी, दिनेश चंद्र कटिहा, दीपक सामवेदी, आशीष अग्रवाल, धीरज दीक्षित, निशांत, अखिलेश अग्रवाल, हिमांशु, मनोज सहगल, अशोक गुप्ता, संजीव कुमार अवस्थी, प्रदीप रस्तोगी, अमित शर्मा, महेश पंडित, अमित शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, गिरीश कपूर, सौरव शर्मा, संजू भईया, राहुल रस्तोगी, शिव कुमार बरतरिया, लक्ष्य रस्तोगी, महामंत्री सुनील रस्तोगी, दिनेश दद्दा, उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, पार्षद संजीव रस्तोगी, राजकुमार गुप्ता, नवीन शर्मा, सतेंद्र पांडेय, सुरेश कटिहा, अखिलेश अग्रवाल, लवलीन कपूर, पंडित विनोद शर्मा, बॉबी रस्तोगी, महिवाल रस्तोगी, सचिन श्याम भारतीय, कौशिक टंडन आदि मौजूद रहे।