Tuesday, March 31, 2026

Badaun New : बदायूँ रोजगार मेले में 1352 युवाओं को नौकरी

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 27, 2026

Badaun New : बदायूँ रोजगार मेले में 1352 युवाओं को नौकरी

जागरण टुडे,बदायूं

जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सलारपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसे भी पढ़ें  - बीएल वर्मा व गुलाब देवी ने विकास कार्यों की समीक्षा

रोजगार मेले में कुल 24 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 2742 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 1352 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। चयनित युवाओं के चेहरे पर नियुक्ति पत्र पाकर खुशी साफ झलक रही थी। मुख्य अतिथि ने प्रतीकात्मक रूप से 40 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करे तो देश को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

इसे भी पढ़ें  - शेखूपुर में बजट 2026 पर चौपाल, विकास योजनाओं पर जोर

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से ऐसे आयोजनों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

मेले में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एस.के. वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी एस.के. यादव, जिला कौशल प्रबंधक मो. एहतिशाम, ओमकार नाथ तिवारी, प्रभारी आईटीआई बदायूँ सहित सेवायोजन विभाग के कर्मचारी, प्रशिक्षण प्रदाता एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

यह रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ, जिसने सैकड़ों परिवारों के सपनों को नई दिशा दी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.