Tuesday, March 31, 2026

कासगंज के आदित्य गौतम सिविल सर्विसेस कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित, लेखपाल संघ में खुशी की लहर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 27, 2026

कासगंज के आदित्य गौतम सिविल सर्विसेस कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित, लेखपाल संघ में खुशी की लहर

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा, जनपद कासगंज के जिला मंत्री एवं लेखपाल आदित्य गौतम का सिविल सर्विसेस कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जनपद के लेखपालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके चयन को जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

आपको बता दे आदित्य गौतम वर्तमान में तहसील पटियाली में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। शासकीय दायित्वों के साथ-साथ खेल के प्रति उनकी लगन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

संघ के जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य गौतम ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे संघ के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा जताई कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर पंकज यादव, नवरतन सिंह, दिनेश कुमार, ज़िकरुल हसन, विवेक कुमार, शाहरुख खान, सुशील कुमार, मुहम्मद जावेद, राकेश राजपूत, रूप किशोर, सुमित कुमार गुप्ता, कुलदीप मिश्रा, लवस्टार, शुभम तथा पंकज यादव (सहावर) सहित अन्य लेखपालों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सभी ने विश्वास जताया कि आदित्य गौतम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कासगंज का मान बढ़ाएंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.