Tuesday, March 31, 2026

नववर्ष मेला 18 को, गायक बाबा सत्यनारायण सुनाएंगे देश भक्ति गीत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 28, 2026

नववर्ष मेला 18 को, गायक बाबा सत्यनारायण सुनाएंगे देश भक्ति गीत

जागरण टुडे, मथुरा

नवसंवत्सर 2083 के स्वागत में इस वर्ष नववर्ष मेला समिति मथुरा रजत जयंती वर्ष मना रही है। मेला के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 मार्च को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज परिसर में एक दिवसीय विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।


इस बार मेला का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, चित्रकार एवं गायक बाबा सत्यनारायण मौर्य की संगीतमय प्रस्तुति ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ होगी। देशभक्ति से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम मेला में आने वाले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

शुक्रवार रात्रि नववर्ष मेला समिति मथुरा की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित हुई। मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार मेला स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा, जिसका विमोचन 18 मार्च को मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा।


प्रतियोगिताओं की शुरुआत 15 मार्च से होगी। रंग भरो, पोस्टर बनाओ और मेहंदी प्रतियोगिताएं सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित होंगी। 17 मार्च को सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताएं कृष्ण चंद गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न होंगी। 18 मार्च को मेला स्थल पर रंगोली, रूप सज्जा, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एकल और सामूहिक नृत्य का ट्रायल 16 मार्च को होगा।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। मेला अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में आचार्य बृजेंद्र नगर, डॉ० संजय, ललिता गुप्ता, मंत्री डॉ० दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, रजत बाल्मीकि, सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, प्रचार प्रमुख विशाल रुहेला, सह प्रचार प्रमुख समीर बंसल, जीपीएस सिसोदिया, प्रदीप अग्रवाल, मदन मोहन राजपूत, डॉ० सीमा मिश्रा, रजनी भट्ट, डॉ० जमुना शर्मा, राजीव पाठक, राजीव कृष्ण, प्रदीप अग्रवाल, बृजभान गोस्वामी, कौशल अग्रवाल, हरस्वरूप यादव, तरुण सैनी, रामदास चतुर्वेदी, डॉ० नीतू गोस्वामी, डॉ० रिचा अग्रवाल, राजेश पचौरी, अजय शर्मा, सुनील अग्रवाल, फूलचंद शर्मा, सुरेश कुमार, एमडी आचार्य, विनय कुमार, तपेश भारद्वाज, अनुराग चतुर्वेदी, गौरव शर्मा, कृष्ण यादव, देवेश कुमार, महावीर सिंह, ब्रजनंदन सिंह, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, रविंद्र प्रताप सिंह, अथर्व पांडे एवं नयन शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.