Tuesday, March 31, 2026

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को अप्रैल में लगेगा टीका, प्रशिक्षण शुरू

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 28, 2026

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को अप्रैल में लगेगा टीका, प्रशिक्षण शुरू

जागरण टुडे, मथुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से वर्चुअल माध्यम से सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का आरंभ किया। सीएमओ डॉ. राधा वल्लभ की मौजूदगी में इसका सजीव प्रसारण देखा गया। अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी की वैक्सीन लगायी जाएगी। अभियान में प्रदेश की लगभग 46 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 14 वर्ष की आयु की किशोरियों को 4 वैक्सीन की सिंगल डोज निःशुल्क दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि टीका सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध रहेगा। अभियान तीन माह तक चलेगा।

मथुरा में 30 हजार किशोरियों को लगेगी वैक्सीन

तेजी से फैल रहे सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए देशभर में वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जाएगा। अप्रैल से शुरू होने वाले इस अभियान में मथुरा जिले में 30 हजार वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन लगने से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि जनपद बरेली में 30 हजार से अधिक 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाकर किया जायेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन के लिए गार्डासिल-4 (क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन), जो कि स्ट्रेन 6, 11, 16 व 18 से बचाव करेगी और सर्वाइकल कैंसर से बचायेगी। वैक्सीन लगाने के लिए टीम को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल से जिले में वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. पीयुष सौनी, डॉ. अनुज यादव, हेल्थ पार्टनर प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.