Tuesday, March 31, 2026

बरेली न्यूज: कल से दो दिन शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 1, 2026

बरेली न्यूज: कल से दो दिन शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री

सोमवार सुबह 10:00 बजे से बुधवार रात 11:00 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

जागरण टुडे, बरेली

होली से एक दिन पहले और होली की देर रात तक शहर में बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मंगलवार की सुबह से लेकर बुधवार की रात तक रूट डायवर्जन लागू किया है।

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि तीन और चार मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। होली पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर 3 मार्च की सुबह 10 बजे से 4 मार्च की रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

परसाखेड़ा रोड नंबर 1 से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। उधर, बिल्वा पुल, लालपुर कट, विलय धाम से कोई भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा। नवदिया झादा से अभी कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। ट्रांसपोर्ट नगर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से भी कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसके अलावा दिल्ली बार रामपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन रोडवेज बसें जिनको बदायूं की तरफ जाना है, झुमका तिराहा से बड़ा बाईपास से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी, दातागंज देवचरा से भमोरा होते हुए जाएंगी।

नैनीताल रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहन और रोडवेज बसें जिन्हें बदायूं जाना है बड़ा बाईपास से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी दातागंज होते हुए आएंगे। पीलीभीत की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जिनको बदायूं जाना है उन्हें बड़ा बाईपास से फरीदपुर होते हुए फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, भमौरा होते हुए निकाला जाएगा। रामपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन और रोडवेज बसें जिन्हें लखनऊ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलय धाम फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी होकर गुजरेंगी। लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले बड़े वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाईपास जा सकेंगे।

बदायूं रोड से बरेली आने वाले बड़े वाहनों को भमोरा से देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर होकर निकाला जाएगा। लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आएंगी। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर 100 फुटा रोड से सेटेलाइट बस अड्डे पर आएंगे और इसी रूट से वापस जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.