इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के होली कार्यक्रम में राज्यपाल, वन मंत्री, सांसद, डीआई, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद
संजय श्रीवास्तव
बरेली शहर के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल किंग हेरिटेज में मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के पत्रकारों अलावा बरेली के तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए। पत्रकारों ने पटका पहनाकर और गुलाल लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। रंगों-गुलाल के बीच कवियों ने कविताओं की बौछार लगाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
समाज को सही दिशा देने में मीडिया की अहम भूमिका: राज्यपाल
दोपहर करीब एक बजे आरंभी हुए होली के इस कार्यक्र में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों द्वारा आयोजित किए कार्यक्रम में सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं। कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की अहम भूमिका है। इससे पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच संबंध मजबूत होंगे, जिससे शांति व्यवस्था व सौहार्द और मजबूत होगा।
विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाते हैं पत्रकार: वन एवं पर्यावरण मंत्री
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कार्यक्रम सभी पत्रकारों के एक साथ देखकर उनकी जमकर तारीफ की। कहा कि इससे चौथ स्तंभ और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाने का काम करते है। पत्रकार न केवल खबरों के माध्यम से हमें जागरूक करते हैं, बल्कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम भी करते हैं। उन्होंने मीडिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की जमकर तारीफ की।
बरेली के पत्रकारों जैसी एकता कहीं नहीं देखी: कमिश्नर
बरेली मंडल के कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इस भव्य आयोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रशासन के कार्यों में बरेली की मीडिया का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले कई जगह रहे हैं, लेकिन बरेली के पत्रकारों जैसी एकता कहीं नहीं दिखी। इसके लिए उन्होंने सभी पत्रकारों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में इसी तरह के सकारात्मक संवाद की अपेक्षा की।
बरेली की होली बेमिसाल, यहां के पत्रकारों जैसा नहीं मिला प्यार: डीआईजी
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि इससे पहले वह अपने करियर में लगभग प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में रहे, लेकिन बरेली की होली बेमिसाल है और यहां के पत्रकारों जैसा प्यार कहीं देखने को नहीं मिला। न ही पत्रकारों में इतनी एकता और इस तरह का इतना बड़ा कार्यक्रम देखा है। उन्होंने कहा कि बरेली की मीडिया पुलिस का हमेशा सहयोग करती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मीडिया का बड़ा योगदान रहता है।
पत्रकारों का दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक होना चाहिए: डीएम
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि बरेली की मीडिया विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक होना चाहिए, जिससे समाज का भला हो सके। कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बरेली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय है।
बरेली की मीडिया निष्पक्ष और बहुत सहयोगी: एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बरेली की मीडिया की कार्यशैली पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां की मीडिया निष्पक्ष खबरें चलाती है। अगर कहीं पुलिस प्रशासन की कमी होती है, उसे उजागर किया जाता है और जब पुलिस अच्छा काम करती है, तो उसे भी प्रमुखता से पेश किया जाता है।
हर सुख-दुख में पत्रकारों के साथ खड़ा हूं: छत्रपाल गंगवार
बरेली लोकसभा सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि वी हमेशा पत्रकारों के साथ हैं। पत्रकारों के किसी भी सुख-दुख की घड़ी में वह परिवार के सदस्य की तरह हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं और आगे भी रहेंगे। सांसद ने पत्रकारों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पत्रकारों को एकजुट देख बहुत अच्छा लगा: डॉ. राघवेंद्र शर्मा
बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि होली के इस पावन पर्व पर बरेली के सभी पत्रकार एक माला में पिरोए मोतियों की तरह नजर आ रहे हैं। कहा कि पत्रकारों को इस तरह एकजुट देख बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। सभी पत्रकार बरेली जिले की आन-बान और शान हैं।
समाज को आईना दिखाने का काम बखूबी कर रहे हैं पत्रकार: डॉ. डीसी वर्मा
मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में मीडिया सबसे प्रमुख और चौथा स्तंभ है। पत्रकार लोगों को जागरूक करने और ताजातरीन खबरें देने का काम करते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी मीडिया कर्मियों को बधाई दी और कहा कि आप समाज को आईना दिखाने का काम बखूबी कर रहे हैं।
पत्रकारों से मेरा पुराना नाता है और रहेगा: आदेश प्रताप सिंह
आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारों से उनका रिश्ता वर्षों पुराना है। उन्होंने कहा कि आज हम सत्ता में हैं, लेकिन जब सत्ता में नहीं थे, तब भी पत्रकार उनके साथ थे, और भविष्य में भी यह साथ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार जिले की पहचान हैं। पत्रकारों के हर सुख-दुख में भाजपा परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है।
होली का यह कार्यक्रम पत्रकारों की एकजुटता का प्रमाण: अधीर सक्सेना
भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि सभी पत्रकार हमारे भाई हैं, कोई छोटा है तो कोई बड़ा। होली का यह कार्यक्रम पत्रकारों की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकार साथियों को कभी, कहीं भी उनकी जरूरत पड़े तो वह हमेशा सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
पत्रकारों से छात्र राजनीति के समय का रिश्ता है: प्रशांत पटेल
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ उनका रिश्ता छात्र राजनीति के समय का है। मीडिया में आज कई साथी ऐसे हैं जो मेरे साथ पढ़े हैं, कुछ सीनियर हैं तो कुछ जूनियर। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोगों के बीच बैठने का मौका मिलता है, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और बहुत खुशी मिलती है।
छोटे भाई की तरह सेवा के लिए हमेशा तैयार हूं: पार्थ गौतम
मेयर उमेश गौतम के बेटे और पार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने कहा कि उन्हें पत्रकारों का स्नेह और प्यार हमेश मिलता रहा है। सभी उनका बहुत सहयोग करते हैं। पार्थ ने भावुक होते हुए कहा कि वैसे तो पत्रकार अपने कार्यों के लिए स्वयं सक्षम हैं, लेकिन यदि उनकी किसी को कोई जरूरत हो तो छोटे भाई की तरह सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
पत्रकारों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं: डॉ. विमल भारद्वाज
बरेली प्रतिष्ठित डॉक्टर विमल भारद्वाज ने कहा कि वह पत्रकारों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। यदि किसी पत्रकार या उनके परिचित को कभी कोई मेडिकल सहायता की जरूरत हो, तो वह बिना किसी संकोच के उन्हें फोन कर सकते हैं।
सपा नेता राजेश अग्रवाल ने दीं शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद राजेश अग्रवाल ने सभी पत्रकारों अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और इस सफल आयोजन की सराहना की।
यह मंच हमारी एकता और सौहार्द का प्रतीक: डॉ. पवन सक्सेना
उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों को होली की बधाई दी। कहा कि यह मंच हमारी एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों को बचाए रखते हुए हमें समाज के हित में कार्य करना है।
पत्रकारों के हित और सम्मान के लिए संगठन हमेश तैयार: आलोक गुप्ता 'शिटिल'
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता 'शिटिल' ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने पत्रकारों के इस उत्साह को दोगुना कर दिया है। उन्होंने पत्रकार साथियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों और उनके सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक अनूप मिश्रा ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और आगंतुक को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। वहीं, पूरनपुर से आईं कवयित्री सुल्ताना जहां ने अपनी कविताओं के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि पूरा होटल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
अतिथियों में ये भी रहे मौजूद
एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान, आईपीएस सोनाली मिश्रा, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कमल गुप्ता, आरटीओ बरेली प्रणव झा, एसीएमओ डॉ. लाइक अहमद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील कुमार, माधवराव सिंधिया स्कूल के डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल, बिथरी ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, व्यापारी नेता सुनील खत्री, शोभित सक्सेना, मनीष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, बार एसोसिएशन सचिव दीपक पांडे और कवि रोहित राकेश आदि मौजूद रहे।
होली कार्यक्रम में ये पत्रकार रहे मौजूद
कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक लिटिल गुप्ता, उपजा प्रेस क्लब के महामंत्री मुकेश तिवारी, संगठन महामंत्री और फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा, निर्भय सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल राज, अजय कश्यप, आशीष दीक्षित, राकेश शर्मा, अरविंद शाक्य, नीरज आनंद, मनवीर सिंह, विकास साहनी, विकास सक्सेना, रंदीप सिंह, आशीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, भीम मनोहर, सुनील सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा, अशोक उर्फ लोटा मुरादाबादी, विजय शर्मा, शुभम ठाकुर, सुयोग्य ठाकुर, प्रवीण कुमार, फिरोज, हैदर, मनोज गोस्वामी, अय्याज खान, धर्मेंद्र रस्तोगी, अशोक गुप्ता, प्रशांत सक्सेना, मलिक राजपूत, अमल सैनी, वीरेंद्र अटल, प्रवीन कुमार, शशांक राठौर, दीपक कुमार, शिवा पाराशर, विवेक मिश्रा, ललित, विजय सिंह आदि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।