Thursday, April 2, 2026

Bareilly News : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 14, 2026

Bareilly News : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत 08 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली)में भारत सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किशोरी समूह बैठक एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान छात्राओं की सामूहिक बैठक के माध्यम से समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाकर सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनाना रहा।

कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. सचिन कुमार गिरि ने किया। इस अवसर पर प्रो. विजय बहादुर सिंह बिष्ट, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. दीपांकर राव, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. विनय सिंह चौहान, डॉ. विजय कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. शिवप्रताप सिंह और वीरेन्द्र शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक चेतना और मानवीय संवेदनशीलता के विकास का संदेश दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.