Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: नवसंवत्सर की मंगलकामन के साथ नववर्ष मेला समाप्त

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 19, 2026

Mathura News: नवसंवत्सर की मंगलकामन के साथ नववर्ष मेला समाप्त

मेला एक- दूसरे से मेलजोल बढ़ाने का अवसर देता है: शैलेश कुमार पाण्डेय 

दिनेश कुमार, मथुरा

नववर्ष मेला समिति के तत्वाधान में सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित 25 वें नववर्ष समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन शैलेश कुमार पाण्डेय  ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नववर्ष मेला का आयोजन मनोरंजन, उत्साह तथा एक- दूसरे से मेलजोल बढ़ाने का अवसर देता है। इस प्रकार के मेला के आयोजनों से कलाकारों को अपनी कलाओं का, शिल्पकारों को अपनी शिल्प का और अन्य हुनरकारो को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।

संत स्वामी कार्ष्णि गोविन्दानन्द महाराज रमणरेतीधाम महावन ने कहा कि यह भारत भूमि तपस्वियों और वीरांगनाओं की भूमि है। कहा कि यह नववर्ष अनेक गौरवशाली परम्पराओं और गौरवशाली इतिहास को समाहित किए हुए हैं। इस नवसंवत्सर को आने वाली पीढ़ियों को बताएं।

कार्यक्रम पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन शैलेश कुमार पांडेय, समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा एवं विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्र ने मां भगवती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर आरंभ किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक आगरा जोन, संत स्वामी कार्ष्णि गोविन्दानन्द महाराज, रमणरेतीधाम महावन एवं स्वागताध्यक्ष डॉ गौरव सिंह, उप कुलपति केडी विश्वविद्यालय ने विशाल नववर्ष मेला के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नववर्ष मेला समिति की स्मारिका 'नव प्रवाह' का विमोचन किया


संचालन समिति महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मेला अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर आरएसएस महानगर प्रचारक सचिन भारत, डॉ संजय अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजीव कृष्ण, अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, विशाल रुहेला, समीर बंसल, डॉ जमुना देवी शर्मा आदि मेला पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा 

मेला स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता, रूप सज्जा, सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सामूहिक एवं एकल नृत्य में प्रतिभागियों की रंगारग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रूप सज्जा में विभिन्न स्वरूपों में सजे नन्हें मुन्ने बच्चे सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। विभिन्न प्रतियोगिताएं संयोजक डॉ सीमा मिश्रा, दीपा चतुर्वेदी, आरती शर्मा, प्रिया वशिष्ठ, रजनी भट्ट, अंजू गौतम, अनामिका दीक्षित के निर्देशन में हुई। इस अवसर पर  डॉ दीपा अग्रवाल एवं हरवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

भूमि पूजन एवं हवन से नवसंवत्सर मेला आरंभ

नलुक्कवसंवत्सर 2083 की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में आयोजित नववर्ष मेला बुधवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में भूमि पूजन, हवन- यज्ञ और वेद मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत रूप से  आरंभ हुआ। इस अवसर पर यजमान के रूप में नववर्ष मेला समिति के उपाध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल पत्नी अंजना अग्रवाल सहित ने हवन में पूर्ण आहुतियां दी। हवन पं श्यामू चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों से कराया। हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 

 हवन में राजीव कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मंत्री अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा, प्रचार प्रमुख विशाल रुहेला, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, कान्हा, रामदास चतुर्वेदी, हरस्वरूप यादव, देवांशू शर्मा, लक्ष्मण पाल आदि उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.