आसमान में ढूंढ रहे जीवन, युद्ध से धरती और मानवता कर रहे बर्बाद : संजीव
नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने, तंबू निर्माण करने, युद्ध जैसे हालातों में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी अद्भुत क्षमताओं और योग्यताओं को बढ़ाएं। देश के श्रेष्ठ नागरिक बनें।
जिला रोवर आयुक्त डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाती है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अनेकों देश चंद्रमा पर जीवन ढूंढ रहे हैं। विश्व में युद्ध जैसे हालात मनुष्य और धरती के लिए खतरा बन गए हैं। बमों, तोपों, मिसाइलों से धरती की अद्भुत क्षमताओं, खनिज पदार्थों और बहुमूल्य औषधियों को नष्ट तो किया ही जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जान जा रही है।
भारत का युवा मातृभूमि को प्रणाम करता है। जनमानस के हितों की रक्षा और सम्मान करता है। डा.संजीव कुमार सक्सेना, डा. संतोष कुमार सिंह, डा. शिवराज कुमार, डा. प्रशांत कोहली, प्रो.शिव राज कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। रोवर-रेंजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर प्रभारी डा. लक्ष्य सिंह चौधरी और डा.नीतू गुप्ता के मार्गदर्शन में रोवर्स क्रू और रेंजर टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस मौके पर डा. बीएन शुक्ला, डा.विक्रांत उपाध्याय, डा.आशीष गुप्ता, डा. धर्मेश शर्मा, डा. आरबी पाठक, डा. सत्यम मिश्रा, डा.लक्ष्य सिंह चौधरी, डा. गौरव रस्तोगी, प्रिंस विशाल दीक्षित, डा. संदीप नायक, डा. जीवन कुमार, डा. मुन्ना कुमार वरुण, डा. प्रमोद कुमार, राम प्रसाद वर्मा, आकाश कुमार, डा. नंद गोपाल मिश्रा, डा. शैलेंद्र पाल सिंह, प्रवेंद्र दीक्षित, हसन शबाब, निकुंज कुमार, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।