Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : मीरगंज में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान जयंती, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया एकता का संदेश

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 26, 2026

Bareilly News : मीरगंज में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान जयंती, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया एकता का संदेश

ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली)

गुरुवार को बरेली जिले के मीरगंज  कस्बे के मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में सम्राट अशोक महान जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग शामिल हुए और सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल रैली के साथ हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल लोग हाथों में बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे तथा सम्राट अशोक के विचारों और संदेशों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। रैली जैसे ही विभिन्न मार्गों से गुजरी, स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।

रैली का समापन मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में हुआ, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।


कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अशोक महान ने समाज को एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया था, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज समाज को जातियों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इन विभाजनकारी ताकतों से ऊपर उठकर एकजुट रहें और समाज में भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करें।

इस मौके पर अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल मौर्य, एमएलसी जयदीप सिंह बरार, राजकुमार मौर्य, श्याम सम्राट मौर्य,  सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संदेश के साथ हुआ।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.