Thursday, April 16, 2026

बरेली के लाइंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर समेत सात ब्लड बैंकों पर लगी रोक

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: April 3, 2026

बरेली के लाइंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर समेत सात ब्लड बैंकों पर लगी रोक

एफएसडीए आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न जिलों में हुई आकस्मिक छापा कार्रवाई में मिली गड़बड़ी

संजय श्रीवास्तव

बरेली। उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गड़बड़ी की आशंका वाली ब्लड बैंकों में आकस्मिक छापा कार्रवाई करा रहा है। पिछले दिनों चेकिंग में 54 ब्लड बैंकों में से 10 में गड़बड़ियों मिलीं थीं। दूसरे दौर में 36 ब्लड बैंक चैक हुए, जिनमें सात मानक के विपरीत संचालन पाया गया। विभाग ने इन सभी पर तत्काल रोक लगा दी है।

एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब के निर्देश पर जनपद मुज़फ्फरनगर, बरेली, इटावा, रायबरेली, मोरादाबाद, कुशीनगर, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी व भदोही में चेरिटेबल ट्रस्ट/ सोसाइटी द्वारा संचालित 36 रक्त केंद्रों पर जांच हुई। जिसमें 07 रक्त केंद्रों पर, रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगाई गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) मुख्यालय से गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम द्वारा की जा रही जांच के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर-6, बरेली-6, इटावा-5, रायबरेली-5, मुरादाबाद-5, कुशीनगर-2 एवं आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी व भदोही में एक-एक (कुल-36) चेरिटेबल ट्रस्ट/ सोसाइटी द्वारा संचालित रक्त केंद्रों पर जांच कराई गई।

इन सात ब्लड बैंकों पर लगी रोक

लाइंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर मिनी बाईपास बरेली, अचिंत्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर इटावा, जीवांश चेरिटेबल ब्लड सेंटर, सर्वोदया चेरिटेबल ब्लड सेंटर, दुर्गा चेरिटेबल ब्लड सेंटर व एसडी मेडिकल इंस्टिटयूट मुज़फ्फरनगर, मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड सेंटर इटावा।

चेरिटेबल ब्लड सेंटरों को नोटिस

जांच मुख्य रूप से रक्तदाता व रक्त प्राप्त कर्ता विवरण के अभाव, अनिवार्य ELISA टेस्ट न होने, कोल्ड चेन के मेन्टेंन न पाए जाने एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC)एवं तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय अनुपस्थिति, बिना परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त का बल्क ट्रांसफर जैसी कमियां पाए जाने पर केंद्रों में रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है। 

मानक के विपरीत पाए गए 7 रक्त केंद्र संस्थानों पर रक्त संचालन पर रोक लगाने के साथ-साथ सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग अब तक 17 ब्लड सेंटरों पर कार्रवाई कर चुका है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में 54 ब्लड बैंकों पर छापा, अवैध धंघे में लिप्त 10 का संचालन रोका

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.