नोएडा में हुए बवाल के बाद कर्मचारी यूनियनें सड़क पर उतरने लगी हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर सिटी मजिस्ट्रेट को दो ज्ञापन सौंपे। इनमें पहला ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम और दूसरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित है।
ज्ञापन में आंदोलन कर रहे नोएडा, फरीदाबाद मानेसर, गुरुग्राम आदि के श्रमिकों और कर्मचारियों को न्याय और उनकी मांगों को तुरंत माने जाने की मांग की गई है। इसके अलावा सभी श्रमिकों को तुरंत रिहा करने और उनका दमन बंद करने की मांग की गई है। कलेक्ट्रेट गेट पर दोनों ज्ञापन बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना द्वारा पढ़कर सुनाए गए।
https://www.youtube.com/channel/UCdqmn4SWmrBYjD2DKMT2LvQ
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि न्यूनतम वेतन सभी स्थानों पर समान रूप से लागू किया जाए, ओवर टाइम के लिए दोगुना वेतन दिया जाए। कार्य स्थान पर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, काम के आठ के घंटे का अधिकार बनाए रखा जाए। तेजी से बढ़ रही महंगाई और गैस की किल्लत झेल रहे इन मजदूरों को तुरत मदद दी जाए।
इस दौरान महामंत्री संजीव मेहरोत्रा, डॉ अंचल अहेरी, ध्यान चन्द्र मौर्य,गीता शांत,सलीम अहमद , फैसल, देव सिंह कैलाश,मोहित देवल, केपी सिंह,राजेश तिवारी टी डी भास्कर यशपाल सिंह राम सेवक,उमेश आदि ने विचार रखे।