Wednesday, June 3, 2026

“शिक्षा और समानता का संदेश देती गंजडुण्डवार मे निकली अंबेडकर शोभायात्रा,हर ओर गूंजे जय भीम के नारे”

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 21, 2026

“शिक्षा और समानता का संदेश देती गंजडुण्डवार मे निकली अंबेडकर शोभायात्रा,हर ओर गूंजे जय भीम के नारे”

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद के कस्बा गंजडुंडवारा में परंपरागत  डॉ. भीमराव अंबेडकर की 54वीं भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। रंग-बिरंगी झांकियों, बैंड-बाजों और जयघोषों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया।


शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा के 102 विधानसभा प्रत्याशी जुनेद मियां ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष अजय पाल सिंह, महामंत्री सतेंद्र सिंह, बबलू सागर, खुशदयाल गौतम, सुरेश चंद्र गौतम, सभासद गौरव गुप्ता, रवि शाक्य, शराफत हुसैन, विप्पू मुखिया, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. बबलू गौतम, मोहर सिंह समेत सैकड़ों अंबेडकर अनुयायी मौजूद रहे।


कादरगंज रोड से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, चौक सट्टी बाजार, बाण मंडी तिराहा, स्टेट बैंक पुलिया, स्टेट बैंक रोड, हनुमानगढ़ी चौराहा, रेलवे रोड और एटा रोड से गुजरते हुए पुनः कादरगंज रोड पहुंची, जहां प्रसाद वितरण किया गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।


झांकियों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों, शिक्षा के महत्व और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। बच्चों ने “आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे”, “जय भीम-नमो बुद्धाय” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया।


सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। सीओ संदीप वर्मा के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर कल्याण सिंह, सुभाष चंद्र, अरविंद कुमार, राजपाल सिंह भारी पुलिस बल सहित मौजूद रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.