हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्रों ने लहराया परचम, उत्सव वन, गरिमा शर्मा और सतेंद्र सिंह रहे टॉपर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा (मीरगंज),बरेली के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 189 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 99.47 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इस वर्ग में उत्सव वन ने 600 में से 528 अंक (88%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गरिमा शर्मा ने 522 अंक (87%) के साथ द्वितीय स्थान और सतेंद्र सिंह ने 515 अंक (85.83%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में कुल 204 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग में करिश्मा गंगवार ने 425 अंक (85%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्ति शर्मा ने 424 अंक (84.6%) के साथ द्वितीय स्थान और आर्यन ने 411 अंक (82.2%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार और निदेशक पंकज गंगवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।