जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज, मीरगंज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा मुस्कान बी, पुत्री बाबू अली ने 91.16% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि तहसील स्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट की बात करें तो कुल 177 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 172 ने परीक्षा दी, जिनमें 169 विद्यार्थी सफल रहे और केवल 3 असफल हुए। इस प्रकार इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 98.25% रहा। इसमें अंशिका कुमारी (87.60%) ने प्रथम, अमित कुमार (84.60%) ने द्वितीय तथा गार्गी (83.80%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं हाईस्कूल में 264 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 246 ने परीक्षा दी, जिनमें 244 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और केवल 2 असफल रहे। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 99.18% रहा। मुस्कान बी ने 91.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहगुल फातिमा और दक्ष गंगवार ने संयुक्त रूप से 89.50% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवम ने 87% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के उप प्रबंधक बाबा अरविंद गिरी ने सभी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता, उप प्रधानाचार्य सुभाष गंगवार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।