Saturday, June 13, 2026

बरेली में बिना फेरे लिए दुल्हन बाइक पर दूल्हा संग फरार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 27, 2026

बरेली में बिना फेरे लिए दुल्हन बाइक पर दूल्हा संग फरार

जागरण टुडे, बरेली

पलकें बिछाए अपने साजन का इंतजार कर रही दुल्हन और दूल्हा के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शराब के नशे में होने से दोनों पक्षों ने एक दूसरे से गाली गलौज मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बारात में बवाल हो गया। आस-पास के लोग भी रात में अपने घरों से निकल आए। लोग एक दूसरे से लडृ रहे थे। इसी बीच बारात दुल्हन बाहर आई और होने वाली पति की बाइक पर बैठकर बिना फेरे बिना किसी रस्म को निभाए रात में ससुराल चली गई। इसके बाद सारा झगड़ा ही शांत हो गया।

बारादरी थाना क्षेत्र में ग्रीन पार्क इलाके का मामला

यह मामला बारादरी थाने की रुहेलखंड चौकी क्षेत्र का है। जहां शनिवार रात शादी समारोह के दौरान देर रात किसी बात को लेकर घराती और बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर के कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

मामूली नोकझोंक के बाद झगड़ा काफी बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। करीब दो घंटे तक विवाद चलता रहा। मारपीट में कई लोगों के चोटें भी आईं। झगड़े के बीच बत वापसी की नौवत आ गई। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के फैसले ने चौंकाने वाली स्थिति पैदा कर दी।

झगड़ा शांत न होते देख दुल्हन बगैर फेरे लिए दूल्हा के साथ बाइक पर बाइक पर बैठकर शादी समारोह से फरार हो गई। दूल्हा-दुल्हन को गायब देख झगड़ा कर रहे घराती और बराती शांत हो गए। बाद में पता चला कि दुल्हन अपनी ससुराल पहुंच गई। इसके बाद बराती भी चले गए। ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने ना सात फेरे लिए और न ही विवाह की कोई रस्म निभाई।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.