Wednesday, June 3, 2026

KASGANJ NEWS सीसीटीवी की मदद से कासगंज पुलिस ने लौटाए 6 लाख के जेवर, पीड़िता ने जताया आभार, तीन दिन पहले जेवर से भरा बैग हुआ था गायब

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 30, 2026

KASGANJ NEWS सीसीटीवी की मदद से कासगंज पुलिस ने लौटाए 6 लाख के जेवर, पीड़िता ने जताया आभार, तीन दिन पहले जेवर से भरा बैग हुआ था गायब


जागरण टुडे, कासगंज।

जनपद कासगंज में पुलिस की तत्परता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जहां ई-रिक्शा में भूलकर छूटे लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषणों को पुलिस ने महज तीन दिन में बरामद कर सही मालिक को सौंप दिया। इस कार्यवाही के बाद पीड़िता ने कासगंज पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को राधा पाल पत्नी सुनील एवं पिंकी कुमारी पत्नी वीरपाल सिंह, निवासी ग्राम बागोन थाना जैथरा जिला एटा, अपने गांव से अपनी ननद के घर ग्राम नगला वाले थाना कासगंज जा रही थीं। दोनों महिलाएं कासगंज बस स्टैंड से एक ई-रिक्शा में सवार हुईं और अपना बैग ई-रिक्शा की छत पर रख दिया। उस बैग में करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण रखे हुए थे।

बताया गया कि महिलाएं सैलई गेट अमापुर रोड पर उतर गईं, लेकिन जल्दबाजी में अपना बैग ई-रिक्शा की छत पर ही भूल गईं। इसके बाद ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया। बैग गायब होने की जानकारी होने पर श्रीमती राधा पाल ने तत्काल थाना कोतवाली कासगंज में सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कासगंज ने उप निरीक्षक संजय सिंह, चौकी प्रभारी सोरों गेट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ई-रिक्शा की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दिनांक 30 अप्रैल 2026 को ई-रिक्शा को खोज निकाला और उसमें रखा बैग बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षित रूप से बैग में रखे सभी सोने के आभूषण श्रीमती राधा पाल को सुपुर्द कर दिए।

इस सफल कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी सोरों गेट संजय सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णकांत शर्मा एवं कांस्टेबल पंकज चाहर मौजूद रहे। पीड़िता ने पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.