Friday, September 11, 2026

उन्नति के लिए समाज का संगठित होना जरूरी: साक्षी महाराज

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 2, 2026

उन्नति के लिए समाज का संगठित होना जरूरी: साक्षी महाराज

सांसदों ने जताई भू-माफियाओं पर चिंता, जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख की घोषणा

जागरण टुडे, मथुरा

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित संत नगर कॉलोनी में लोधी समाज का कार्यक्रम शौर्य, संकल्प और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश भर से आए हजारों सामाजिक बंधुओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।


बैठक की अध्यक्षता भक्ती आनंद महाराज ने की, जबकि संचालन डॉ. राजेंद्र लोधी ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में सांसदों, विधायकों और समाज के लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह कार्यक्रम एक बड़े सामाजिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में उभरा।


मुख्य अतिथि उन्नाव के सांसद एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने लोधी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित धर्मशाला को सामाजिक अस्मिता का प्रतीक बताते हुए इसके जीर्णोद्धार के लिए अपने निजी कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

मुकेश राजपूत ने कहा कि वृंदावन जैसी पवित्र नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन उन्होंने चिंता जताई कि समाज की इस धरोहर पर भू-माफियाओं की नजर है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक समाज खुद अपनी संपत्तियों की रक्षा नहीं करेगा, तब तक बाहरी तत्व अतिक्रमण का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपनी विरासत बचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरिओम वर्मा, सीपी सिंह, वीरू राजपूत, पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह, ओमप्रकाश (आरटीओ) सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा ट्रस्ट अध्यक्ष मंगल सिंह लोधी, महामंत्री बाबूलाल, महावीर प्रधान, सतीश राजपूत, भजनलाल, मनोहर पटेल, खेमचंद एडवोकेट और कलुआ एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.