Saturday, June 13, 2026

KASGANJ: जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 13 हजार से अधिक नकदी और ताश की गड्डी बरामद

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 21, 2026

KASGANJ: जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 13 हजार से अधिक नकदी और ताश की गड्डी बरामद

गंजडुंडवारा पुलिस की कार्रवाई, हार-जीत की बाजी लगाकर खेल रहे थे जुआ

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13,040 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 20/21 मई की रात हाजी रसीदन अस्पताल के सामने कच्चे रास्ते पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से हसरत अली उर्फ अपली, अकरम, शानेआलम उर्फ रंगीला और शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों के कब्जे से 13,040 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंजडुंडवारा में मु0अ0सं0 124/26 धारा 13 जी एक्ट (जुआ) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को थाना गंजडुंडवारा के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.