Saturday, June 13, 2026

KASGANJ NEWS एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 22, 2026

KASGANJ NEWS एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन

जागरण टुडे, कासगंज।

एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शैक्षिक, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कैंप के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उत्साह और ऊर्जा से गूंजता रहा।



समर कैंप में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने जूडो एवं सेल्फ डिफेंस के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सीखे, जबकि योग एवं प्राणायाम द्वारा स्वास्थ्य और मानसिक एकाग्रता के महत्व को समझा। डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का संचार किया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी, लूडो, कैरम, रस्साकशी, दौड़ सहित कई इंडोर एवं आउटडोर गेम्स आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने टीम भावना और पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अनुशासन, सहयोग और खेल भावना का संदेश भी दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजू वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कैंप में सभी विद्यार्थियों ने मिल-जुलकर लंच शेयर किया, जिससे आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि हाकिम सिंह वर्मा, सेवानिवृत्त राजकीय इंटर कॉलेज एटा, योग विशेषज्ञ डॉ. खूब सिंह, पतंजलि से राकेश शर्मा, जूडो प्रशिक्षक आकाश एवं सूर्य नमस्कार प्रशिक्षक हिमांशु माहेश्वरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया तथा विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार, मैनेजर अखिलेश कुमार एवं प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय के निर्देशन में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।



No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.