Wednesday, June 3, 2026

KASGANJ NEWS आवारा सांड के हमले में वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 31, 2026

KASGANJ NEWS आवारा सांड के हमले में वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

गुड्डू यादव, कासगंज।

जागरण टुडे,।

जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव भामो में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 60 वर्षीय चमेली देवी पत्नी जवाहर लाल अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं। तभी अचानक एक आवारा सांड उग्र हो गया और महिला पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने वृद्ध महिला को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह सांड को भगाया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से लहूलुहान हो चुकी थीं।

परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांडों और छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग इनकी वजह से हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने और गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.