Wednesday, June 3, 2026

यूपी: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के CMO बदले

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 31, 2026

यूपी: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के CMO बदले

जागरण टुडे, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने रविवार को कई जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले कर दिए। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के 21 जिलों में नए सीएमओ की तैनाती की गई है, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को मजबूत करना और जिला स्तर पर व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाना माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी, डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन और डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी, डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव, डॉ. अभय नारायण राय को बलिया तथा डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

फतेहपुर में डॉ. उदयभान सिंह, हापुड़ में डॉ. किशोर कुमार आहूजा, जौनपुर में डॉ. गंगाराम गौतम और मऊ में डॉ. पंकज कुमार को नई तैनाती मिली है। इसके अलावा पीलीभीत में डॉ. भुवन चंद्र पंत, अमरोहा में डॉ. रमाकांत सागर, अलीगढ़ में डॉ. रामनाथ सिंह, कन्नौज में डॉ. विकास चंद्रा, महोबा में डॉ. विनय कुमार, हाथरस में डॉ. वेद प्रकाश और सीतापुर में डॉ. सुखरंजन समदर को नई जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग में हुए इस बड़े बदलाव को प्रशासनिक कसावट और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से जिलों में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी को नई गति मिल सकती है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.