Friday, June 12, 2026

Bareilly News : मीरगंज में चोरों का धावा: दो स्थानों से नकदी, जेवरात और लैपटॉप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 10, 2026

Bareilly News : मीरगंज में चोरों का धावा: दो स्थानों से नकदी, जेवरात और लैपटॉप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज थाना मीरगंज क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना गांव हल्दी खुर्द की है। यहां निवासी बुद्धसेन ने बताया कि रात में परिवार के सदस्य घर के बरामदे और छत पर सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे उनकी नजर कमरे की बाहर से कटी हुई दीवार पर पड़ी। कमरे की जांच करने पर अलमारी का सामान बिखरा मिला। चोर अलमारी में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। आशंका है कि चोर घर के पीछे जंगल की ओर से आए और दीवार काटकर कमरे में घुसे। तेज हवा और पंखे की आवाज के कारण परिवार को घटना की भनक नहीं लग सकी।

दूसरी घटना परोरा-दियोसास चौराहे के पास हुई। यहां रहने वाले इकबाल पुत्र नबी अहमद ने बताया कि सुबह जागने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। चोर 15 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

एक ही रात में दो स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फॉरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मीरगंज कोतवाली निरीक्षक  रवि कुमार ने बताया कि दोनों चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.