Sunday, June 14, 2026

KASGANJ: राष्ट्रहितम् सोशल ऑर्गेनाइजेशन की गंजडुंडवारा नगर कार्यकारिणी का गठन, किशन दिवाकर बने नगर अध्यक्ष

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 14, 2026

KASGANJ: राष्ट्रहितम् सोशल ऑर्गेनाइजेशन की गंजडुंडवारा नगर कार्यकारिणी का गठन, किशन दिवाकर बने नगर अध्यक्ष

जागरण टुडे, कासगंज

गंजडुंडवारा। राष्ट्रहितम् सोशल ऑर्गेनाइजेशन की नगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन रविवार को ब्रह्मदेव महाराज मंदिर गौशाला परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की गई।


बैठक में पूर्व सभासद एवं समाजसेवी किशन दिवाकर को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा ब्रह्मरतन गुप्ता एवं रवि शाक्य सभासद को उपाध्यक्ष, पंकज सोलंकी को संगठन मंत्री, स्कन्द महाजन को कोषाध्यक्ष, विमल दिवाकर एवं सौरभ कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा गौरव गुप्ता, उदित विजयवर्गीय और सत्यप्रकाश राठौर को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

वहीं अरविन्द कुमार गोला एडवोकेट को विधिक सलाहकार, प्रमोद कुमार शाक्य को सूचना मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक गंगा सिंह शाक्य व चन्द्रपाल माथुर को बनाया गया। वही हरिओम कश्यप, जयप्रकाश गोला, छत्रपाल सिंह प्रजापति सहित अन्य को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष किशन दिवाकर ने कहा कि राष्ट्रहितम् सोशल ऑर्गेनाइजेशन समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता, राष्ट्रहित के कार्यों तथा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कौशल शर्मा, प्रेमपाल शाक्य, सुरेन्द्र गोला, भूपेन्द्र कुशवाह एवं प्रदीप सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.