पटियाली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विकास खंड पटियाली की ग्राम पंचायत रानी डामर में ग्राम चौपाल एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना तथा विकास योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव गुप्ता ने सहभागिता की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. नीरज किशोर मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अमन चौहान, प्रशांत गौर, हिमांशु गौर, मण्डल महामंत्री अवधेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान जितेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान गिरीश, ग्राम प्रधान सतेंद्र दीक्षित, एडीओ पंचायत हरिकिशोर, ग्राम सचिव राधे, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, अंकित द्विवेदी, भाजपा सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
चौपाल में वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाएं ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छता अभियान तथा स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया तथा योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और अपने सुझाव भी रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।