Tuesday, July 28, 2026

मथुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी मोदी सरकार की उपलब्धियां

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 17, 2026

मथुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी मोदी सरकार की उपलब्धियां

जागरण टुडे, मथुरा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को गोवर्धन पैलेस में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक चंदन सिंह ने की। सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री डॉ. रितु गोस्वामी के काव्य पाठ से हुआ। इसके बाद सुप्रसिद्ध कवि डॉ. रमाशंकर पाण्डेय और डॉ. अनिल गहलोत ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल से जल अभियान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंदन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय ने सम्मेलन की सफलता पर सभी अतिथियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, चिकित्सकों और प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। मंच पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व विधायक चंदन सिंह, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, अनिल चौधरी, सुरेश तरकर, अनिल तरकर, रणवीर सिंह, डॉ. रमाशंकर पाण्डेय, डॉ. अनिल गहलोत और डॉ. रितु गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.