Friday, June 19, 2026

KASGANJ: हार्डवेयर व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला, दो दिन से बंद था मोबाइल; मची सनसनी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 19, 2026

KASGANJ: हार्डवेयर व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला, दो दिन से बंद था मोबाइल; मची सनसनी

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

सिढ़पुरा। कस्बे के धुमरी रोड स्थित सुदामा नगर में शुक्रवार को एक हार्डवेयर व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा जांच शुरू कर दी।


मृतक की पहचान राजकिरण उर्फ राहुल शाक्य (35) पुत्र डोरीलाल, मूल निवासी ग्राम लॉंगपुर एवं वर्तमान निवासी सुदामा नगर, सिढ़पुरा के रूप में हुई है। वह कस्बे में शुभ हार्डवेयर स्टोर का संचालन करता था। बताया जाता है कि उसका शव सुदामा नगर में स्थित डोरीलाल की खाली दुकान के अंदर पंखे के हुक से केबल के सहारे लटका मिला।


घटना की सूचना पर कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जबकि क्षेत्राधिकारी पटियाली ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।


परिजनों के अनुसार राहुल की पत्नी इन दिनों अपने मायके नगला अशनन्द में थी। तीन दिन पहले उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन पिछले दो दिनों से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। शुक्रवार को शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।


मृतक अपने पीछे पत्नी, पुत्री प्रियांशी (11 वर्ष) और पुत्र शुभ (7 वर्ष) को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.