Tuesday, July 28, 2026

KASGANJ NEWS डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 1, 2026

KASGANJ NEWS डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न


कासगंज में संस्मरण पक्ष के तहत जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर


जागरण टूडे, गुड्डू यादव, कासगंज

भारतीय जनता पार्टी, जिला कासगंज की ओर से फोरलीफ होटल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष रामनिवास राजपूत ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, अखंड भारत और संगठन के प्रति योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।



मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने संस्मरण पक्ष के कार्यक्रमों को जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि संस्मरण पक्ष केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रवादी सोच को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सक्रियता और अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का समर्पण, राष्ट्रसेवा और वैचारिक दृढ़ता प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र और संगठन दोनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, जिला प्रभारी पूनम बजाज, गौरीशंकर शर्मा, के.पी. सिंह सोलंकी एवं मयंक वैश्य मंचासीन रहे। इस अवसर पर अनिल पुंडीर, डॉ. बी.डी. राना, रमेश साहू, नवल कुलश्रेष्ठ, शरद गुप्ता, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र राना, रेनू गौड़, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, शिवकुमार भारद्वाज, डॉ. योगेंद्र चौहान, कृष्णकांत वासिष्ठ, अनुरोध प्रताप, विजय लक्ष्मी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.