Tuesday, July 28, 2026

एटा पुलिस का 'ऑपरेशन दहन': 6.16 करोड़ रुपये का गांजा किया नष्ट

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 1, 2026

एटा पुलिस का 'ऑपरेशन दहन': 6.16 करोड़ रुपये का गांजा किया नष्ट

अमित कुमार, एटा

जागरण टुडे। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.16 करोड़ रुपये कीमत का 1233.65 किलोग्राम गांजा नष्ट कराया। न्यायालय के आदेश पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 'ऑपरेशन दहन' के तहत जब्त मादक पदार्थ का वैज्ञानिक तरीके से विनिष्टीकरण कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान थाना मलावन के दो, पिलुआ के एक और मारहरा के दो मुकदमों से बरामद कुल 1233.65 किलोग्राम गांजा को आगरा स्थित अधिकृत वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 6,16,82,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पूरी कराई गई।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.