जागरण टूडे, कासगंज।
लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद क्लब की प्रथम बैठक होटल जेडी मराठा, नदरई गेट पर नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नवचयनित अध्यक्ष विजय राजपूत, सचिव देवेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा का सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर समाज सेवा के प्रति समर्पित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. स्पंदन यादव, डॉ. सुयश दीक्षित, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. नित्यानंद शर्मा, डॉ. मनोज राजपूत, डॉ. शांति देवी, डॉ. विनोद कुमार तिवारी, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट गोविंद बाबू वार्ष्णेय तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट फणी राजन मूंदड़ा सहित कुल 10 लोगों को माला, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अतिथियों ने कहा कि लायंस क्लब सेवा, सद्भावना और सामाजिक समर्पण का प्रतीक संगठन है। क्लब जब भी समाजहित में किसी सेवा कार्य का आयोजन करेगा, उन्हें अपनी सेवाएं देने में प्रसन्नता होगी और उनका पूरा सहयोग क्लब के साथ रहेगा।
इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन दिनेश वर्मा ने अधिष्ठापन चेयरपर्सन योगेश चंद्र गौड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत, सचिव देवेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा को भी सम्मानित कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब की मजबूती और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सदस्यों के कुशल नेतृत्व, अनुभव और मार्गदर्शन से वह अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पूरे वर्ष क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
बैठक में लक्ष्मीकांत चोला, दिनेश वर्मा, राम रक्षपाल सिंह, लाल सिंह वर्मा, राजेंद्र बिड़ला, सुनील माहेश्वरी, किशन चंद सक्सेना, संजीव मराठा, कमल सिंह यादव, सी.वी. द्विवेदी, योगेश चंद्र गौड़, पवन बिड़ला, मोहित अग्रवाल, अनिल माहेश्वरी, प्रेमचंद साहू, देवेश राजपूत, गिरजा शंकर, अशोक कुमार मिश्रा, प्रेम राणा, श्रीमती उर्मिला सिंह, श्रीमती शांति देवी, पुष्पमित्र राज, विपिन कुमार, रितेश सिंह, ओमकार सिंह, रामकृष्ण मूंदड़ा, महेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। :::