Tuesday, July 28, 2026

शाहजहांपुर: सीडीओ ने वीएचएसएनडी सत्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 6, 2026

शाहजहांपुर: सीडीओ ने वीएचएसएनडी सत्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उत्कर्ष द्विवेदी ने सोमवार को वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पड़रा सिकंदरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण व्यवस्था और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन की समीक्षा की।सीडीओ ने ग्राम देवरास और सरैया आबाद में आयोजित वीएचएसएनडी सत्रों का निरीक्षण करते हुए बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने लाभार्थियों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य कर्मियों से योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


इसके बाद सीडीओ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पड़रा सिकंदरपुर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी सेवाओं, ई-संजीवनी के माध्यम से उपलब्ध टेलीमेडिसिन सुविधा, मलेरिया और टाइफाइड जांच, गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने संबंधित चिकित्साधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.