Tuesday, July 28, 2026

KASGANJ NEWS राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा', निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 7, 2026

KASGANJ NEWS राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा', निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जागरण टूडे, गुड्डू यादव, कासगंज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज ने जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में "सद्बुद्धि पदयात्रा" निकाली। पदयात्रा का उद्देश्य मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करना तथा धार्मिक आस्था से जुड़े इस गंभीर प्रकरण की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था। विशेष बात यह रही कि पदयात्रा के दौरान तेज बारिश होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल रहे।

पदयात्रा का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, नदराई गेट से हुआ। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नदराई गेट, बारहद्वारी और सोरों गेट होते हुए माँ चामुंडा मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने "चढ़ावा चोर गद्दी छोड़" सहित विभिन्न नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का व्यवस्था और कानून पर से विश्वास कमजोर होगा। कांग्रेस पार्टी धार्मिक स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि पदयात्रा के समापन पर माँ चामुंडा मंदिर में प्रदेश सरकार और संबंधित अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय मानती है तथा दोषियों को सजा दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

इस दौरान मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, विमल कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, दीपक धनगर, अली हसन सोहराव, सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट, अर्चिका मिश्रा, गुलफाम सिंह, अमर दीन अंसारी, नूर मोहम्मद नूरी, श्याम चंचल, रजनीश उपाध्याय, शज़िल मियाँ, अजय प्रताप मिश्रा, अखिलेश पाल, आत्माराम भारद्वाज, मोहित पंडित, शानू पंडित, आकाश यादव, लक्की यादव, दीप कुमार पाण्डेय, राजा सलमानी, अभिषेक दुबे, शकील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.