Tuesday, July 28, 2026

एटा में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 10, 2026

एटा में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो गिरफ्तार

जागरण टुडे, एटा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार नियमित वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका गया। पूछताछ और जांच में उनके पास मौजूद दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। बरामद वाहनों में एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कोतवाली नगर, एटा क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रवीन कुमार और रियाज मंसूरी निवासी थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

कोतवाली नगर पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.