Tuesday, July 28, 2026

सीएम डैशबोर्ड में एटा का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में 8वीं रैंक; टॉप-10 जिलों में बनाई जगह

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 10, 2026

सीएम डैशबोर्ड में एटा का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में 8वीं रैंक; टॉप-10 जिलों में बनाई जगह

जागरण टुडे, एटा।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून-2026 रैंकिंग में जनपद एटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप-10 जिलों में अपनी जगह बनाई है। एटा ने पूरे उत्तर प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही अलीगढ़ मंडल में लगातार प्रथम स्थान बरकरार रखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच मंडलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को जनपद के विकास कार्यों, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक दक्षता का परिणाम माना जा रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार यह सफलता जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की सतत मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा बैठकों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा प्रगति की लगातार निगरानी किए जाने से जिले का प्रदर्शन उल्लेखनीय रूप से बेहतर हुआ है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का नियमित मूल्यांकन किया जाता है। इसी मूल्यांकन के आधार पर जारी जून-2026 की रैंकिंग में एटा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कर अपनी मजबूत प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन को बनाए रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी रैंकिंग में भी जनपद उत्कृष्ट प्रदर्शन कायम रख सके।

सीएम डैशबोर्ड में मिली इस उपलब्धि से जनपद एटा ने प्रदेशभर में विकास कार्यों और सुशासन की दिशा में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। प्रशासन को उम्मीद है कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से आने वाले समय में जिले की रैंकिंग और बेहतर होगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.