Tuesday, July 28, 2026

KASGANJ: पटियाली एसडीएम का सख्त रुख, स्कूल के बाद सीएचसी का किया औचक निरीक्षण....परखी स्वास्थ्य सेवाओ को हकीकत

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 11, 2026

KASGANJ: पटियाली एसडीएम का सख्त रुख, स्कूल के बाद सीएचसी का किया औचक निरीक्षण....परखी स्वास्थ्य सेवाओ को हकीकत

गुरुवार को विद्यालय में दो शिक्षकों को अनुपस्थित मिलने पर जारी किया था नोटिस, शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद की तहसील पटियाली के एसडीएम आतिश कुमार सिंह के विगत दिनों कार्यभार संभालने के बाद से ही प्रशासनिक सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय का निरीक्षण कर दो शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद शनिवार को उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटियाली का औचक निरीक्षण किया।


शनिवार दोपहर पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर, मरीज पंजीकरण अभिलेख, दवा भंडारण व्यवस्था, वार्डों तथा अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली।


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं का रखरखाव तथा स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक मिलीं। एसडीएम ने चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनी रहे तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आने पाए।


उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. शिवाश्री तिवारी, डॉ. आकाश पुंडीर, चीफ फार्मासिस्ट आसिर अली, आकाश यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

लगातार एसडीएम के विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण से स्पष्ट है कि नवागत एसडीएम आतिश कुमार सिंह प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं और सरकारी संस्थानों में जवाबदेही एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए नियमित निरीक्षण की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.