Tuesday, July 28, 2026

सेंट जेम्स चर्च स्कूल ने सुरक्षा को लेकर डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष पैमाइश की मांग

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 15, 2026

सेंट जेम्स चर्च स्कूल ने सुरक्षा को लेकर डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष पैमाइश की मांग

 जागरण टुडे, एटा।

जनपद के सेंट जेम्स चर्च स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय परिसर, चर्च कैंपस और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोबारा सही तरीके से पैमाइश कराने की मांग की गई है।

विद्यालय प्रबंधन का आरोप है कि 14 जुलाई को लेखपाल, पुलिस बल तथा जेसीबी के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल परिसर में पहुंचकर पैमाइश की गई। इस दौरान गाटा संख्या 14 एवं 33 से संबंधित भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया। प्रबंधन का कहना है कि इस कार्रवाई से विद्यालय का सामान्य संचालन प्रभावित हुआ और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि विद्यालय परिसर केवल शिक्षण संस्थान ही नहीं, बल्कि चर्च परिसर का भी हिस्सा है। ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सूचना देना और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक था। प्रबंधन का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना की गई कार्रवाई से भ्रम और असुरक्षा का माहौल बना।

विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और राजस्व अभिलेखों के आधार पर दोबारा सही एवं पारदर्शी पैमाइश कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न रहे। साथ ही विद्यालय परिसर, क्रिश्चियन कैंपस और वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि कानून सम्मत प्रक्रिया के तहत वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराना और शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित बनाए रखना है। फिलहाल प्रबंधन ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.