Tuesday, July 28, 2026

कहां रहेगा रूट डायवर्जन,कहां रहेगी नो-एंट्री....कांवड़ यात्रा से पहले आ गई कासगंज ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 20, 2026

कहां रहेगा रूट डायवर्जन,कहां रहेगी नो-एंट्री....कांवड़ यात्रा से पहले आ गई कासगंज ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

30 जुलाई से 28 अगस्त तक बदलेगा ट्रैफिक का रूट, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन, सात स्थानों पर बनेगी पार्किंग

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कासगंज ट्रैफिक पुलिस ने आमजन और श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा, जबकि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। सोरों के लहरा गंगा घाट और कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस के अनुसार एटा, हाथरस और अलीगढ़ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को सौरभ ढाबा, अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर, गंजडुंडवारा और कादरगंज गंगा पुल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कछला गंगा घाट से कासगंज आने वाले वाहनों को नगरिया, याकूतगंज, सहावर और अमांपुर मार्ग से भेजा जाएगा।

इसके अलावा सोरों से बदायूं जाने वाले वाहनों को नगरिया तिराहे से शाहबाजपुर होकर कादरगंज गंगा पुल की ओर मोड़ा जाएगा। बदायूं से आने वाले भारी वाहनों के लिए तरसी तिराहा, पटियाली और सिढ़पुरा का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है, ताकि कांवड़ मार्ग पर यातायात का दबाव कम रहे।

श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए लहरा घाट, लहरा गांव, कुष्ठ आश्रम, घोड़ा मेला ग्राउंड, मेला ग्राउंड सोरों, पॉलीटेक्निक कॉलेज (पुरानी पुलिस लाइन) और गोला कुआं सहित सात स्थान चिन्हित किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर लें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.