पटियाली (राहुल गुप्ता)। बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पटियाली क्षेत्र के विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से प्रभावित 30 बच्चों ने अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ पहुंचकर चिकित्सकीय परीक्षण एवं असेसमेंट कराया।
कैंप का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मूल्यांकन कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना रहा। चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया।
कैंप में डॉ. रोहिताश यादव (सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. गयास खान (सीनियर कंसल्टेंट आई सर्जन), सुशील कुमार पटेल, सुशील कुमार (नेत्र परीक्षण अधिकारी) तथा आकाश यादव (नेत्र परीक्षण अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली) ने बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय मूल्यांकन किया।
अभिभावकों ने इस प्रकार के शिविर को दिव्यांग बच्चों के लिए उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे आयोजन किए जाने की मांग की।